रूस के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों में वृद्धि
(last modified Sat, 03 Mar 2018 12:52:15 GMT )
Mar ०३, २०१८ १८:२२ Asia/Kolkata

अमरीकी सरकार ने ने शुक्रवार को मास्को पर लगे उन प्रतिबंधों की समयावधि मार्च 2019 तक के लिए बढ़ा दी है जो क्रिमिया द्वीप के रूस में विलय के समय लगाए गये थे।

अमरीका के वित्तमंत्रालय ने 26 जनवरी 2018 को रूस के दो वरिष्ठ अधिकारियों और 19 अन्य लोगों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं जिनमें कुछ रूसी नागरिक तथा पूर्वी यूक्रेन में दोनेस्क और लोहान्सक के अधिकारी शामिल हैं। इन दो रूसी अधिकारियों में रूस के उप ऊर्जा मंत्री भी शामिल हैं।

अमरीका ने वर्ष 2014 में यूक्रेन में पश्चिम की ओर रूझान रखने वाली सरकार के सत्ता में आने तथा क्रिमिया के रूस में विलय और गृह युद्ध छिड़ने के बाद मास्को पर प्रतिबंद्ध लगा दिए थे। रूस पर अमरीकी प्रतिबंधों की समयावधि से पता चलता है कि वाशिंग्टन, विभिन्न बहानों से मास्को पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास में है। 

क्रिमिया के रूस में विलय, पूर्वी यूक्रेन संकट में मास्को के हस्तक्षेप और इससे बढ़कर पिछले राष्ट्रपति चुनाव में मास्को के हस्तक्षेप सहित विभिन्न बहानों से अमरीका रूस पर प्रतिबंध और उस पर दबाव डालने के प्रयास में है। रूसी मामलो ंके विशेषज्ञ एलेक्सी मुख़ीन का मानना है कि रूस पर नया प्रतिबंध लगाने वालों ने बहुत बड़ी ग़लती की है । यद्यपि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प, मास्को के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे हैं यहां तक कि उन्होंने कुछ अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर सहयोग भी किया है किन्तु मास्को पर प्रतिबंध के कांग्रेस के फ़ैसले से बात जहां से चली थी वहीं पर आकर समाप्त हो गयी। (AK)