उत्तरी कोरिया ने अमरीका को वार्ता का निमंत्रण दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59041-उत्तरी_कोरिया_ने_अमरीका_को_वार्ता_का_निमंत्रण_दिया
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन के वार्ता के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०१८ ०९:३८ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने अमरीका को वार्ता का निमंत्रण दिया

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन के वार्ता के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन ने डोनल्ड ट्रम्प को वार्ता का निमंत्रण दिया है। सीएनएन ने बताया कि  साउथ कोरिया के प्रतिनिधियों का एक गुट गुरुवार को वाइट हाउस पहुंचा था और वहां उन्होंने बताया कि प्युंगयांग में कोरिया के पार्टी कार्यकर्ताओं के मुख्यालय में किम जोंग उन के साथ हुई बातचीत के बाद यह फ़ैसला लिया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रतिनिधिमंडल ट्रम्प से बातचीत की और उन्होंने उन्हें किम का वह पत्र भी दिया, जिसमें किम ने ट्रम्प को बातचीत का न्योता दिया है।

उत्तरी कोरिया के नेशनल सिक्युरिटी एडवाइज़र चुंग इयू-योंग ने कहा कि किम जोंग उन ने डोनल्ड ट्रम्प से मिलने का प्रस्ताव रखा है। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे मई तक किम जोंग उन से मिल सकते हैं।

दूसरी ओर अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कोरिया ने अपने न्योते के साथ ही परमाणु मीज़ाइल परीक्षण को सस्पेंड करने का भी प्रस्ताव रखा है।

अमरीकी अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कोरिया के साथ होने वाले सैन्य अभ्यास के दृष्टिगत न्यूक्लियर मिसाइल टेस्टिंग को सस्पेंड करने की हमारी कोई योजना नहीं है। (AK)