क्रीमिया को कभी भी युक्रेन को नहीं लौटाएंगे, पूतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन ने कहा है कि उनका देश कभी भी क्रीमिया को युक्रेन को नहीं लौटाएगा।
उन्होंने रूसी टीवी चैनल वन से इंटर्व्यू में कहा कि रूस क्रीमिया प्रायद्वीप को किसी भी हालत में युक्रेन को नहीं लौटाएगा।
उन्होंने कहा कि क्रीमिया को लौटाने का सवाल ही नहीं होता, इसकी संभावना कभी नहीं बनेगी।
रूसी राष्ट्रपति का यह बयान इस देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव से एक हफ़्ते पहले सामने आया है।
पूतिन का यह बयान ऐसे समय आया है कि योरोपीय संघ ने पूर्वी युक्रेन और क्रीमिया प्रायद्वीप के हालात को लेकर रूस के ख़िलाफ़ पाबंदियां लगायी हैं।
ग़ौरतलब है कि क्रीमिया प्रायद्वीप ने 2014 में एकपक्षीय रूप से रेफ़्रेंडम के ज़रिए अपनी स्वाधीनता का एलान किया और रूस का हिस्सा बनने का निवेदन किया, जिसके बाद रूसी अधिकारियों ने क्रीमिया के विलय के समझौते पर दस्तख़त कर उसकी पुष्टि की। (MAQ/N)