अफ़ग़ानिस्तान, यक्का तूत क्षेत्र पर तालेबान का क़ब्ज़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59385-अफ़ग़ानिस्तान_यक्का_तूत_क्षेत्र_पर_तालेबान_का_क़ब्ज़ा
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान ने फ़ारियाब प्रांत के क्षेत्र यक्का तूत पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १५, २०१८ २०:२० Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान, यक्का तूत क्षेत्र पर तालेबान का क़ब्ज़ा

उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान ने फ़ारियाब प्रांत के क्षेत्र यक्का तूत पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार फ़ारियाब प्रांत के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि कई दिनों के हमलों के बाद तालेबान के तत्वों ने गुरुवार की सुबह पश्तून कोट के क्षेत्र यक्का तूत पर क़ब्ज़ा कर लिया। 

रिपोर्ट के अनुसार तालेबान के तत्वों ने इस क्षेत्र के स्थानीय पुलिस प्रमुख हाजी ग़ुलाम मुहम्मद के घर को भी जिसे तालेबान के मुक़ाबले में एक मोर्चे के रूप में प्रयोग किया जाता था, आग लगा दी।

तालेबान के दावे के अनुसार इस कार्यवाही में 12 अफ़ग़ान सुरक्षाकर्मी हताहत और 10 अन्य घायल हुए हैं। (AK)