रूसी जासूस पर हमला पुतीन ने करवाया हैः बोरिस जॉनसन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59443-रूसी_जासूस_पर_हमला_पुतीन_ने_करवाया_हैः_बोरिस_जॉनसन
ब्रिटेन और रूस के बीच राजनयिक संकट गहराता जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०१८ ०८:५१ Asia/Kolkata
  • रूसी जासूस पर हमला पुतीन ने करवाया हैः बोरिस जॉनसन

ब्रिटेन और रूस के बीच राजनयिक संकट गहराता जा रहा है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि ब्रिटेन के सलिसबरी शहर में पूर्व रूसी जासूस सगेर्ई स्क्रीपल और उनकी बेटी यूलिया को ज़हर देने का फ़ैसला रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ही लिया होगा।

ब्रिटिश विदेशमंत्री ने कहा कि हम रूस के खिलाफ़ नहीं हैं। जो कुछ भी हो रहा है उसके परिणाम को लेकर रूस को लेकर कोई डर नहीं है। उनका कहना था कि हमारी लड़ाई पुतिन सरकार और उनके फ़ैसलों से है। जॉनसन ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बात की पूरी संभावना है कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहली बार ब्रिटेन की सड़कों पर ज़हर से हमले का सीधा सीधा फ़ैसला पुतिन का ही होगा।

दूसरी ओर ब्रिटिश विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के प्रवक्ता ने कहा कि पुतिन पर उनका आरोप निंदनीय और हैरान करने वाला है तथा पूरी तरह अनुचित है।

दमेत्री पेस्केव ने कहा कि जॉनसन का बयान राजनयिक औचित्य का अक्षम्य उल्लंघन है। हमने लगातार कहा है कि रूस का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

ज्ञात रहे कि सर्गेई स्क्रेपल नामक पूर्व रूसी जासूस को जो अपनी बेटी के साथ लंदन में रह रहा था,  पिछले सप्ताह एक शॉपिंग मॉल में बेहोशी की हालत में पाया गया। ब्रिटेन का दावा है कि इन दोनों पर एक विषैली गैस के माध्यम से जो रूस में बनती है, हमला किया गया है। (AK)