अफ़ग़ानिस्तान, पुलिस चौकियों पर तालेबान का हमला
अफ़ग़ानिस्तान के गज़नी प्रांत में मौजूद पुलिस चौकियों पर तालेबान के हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए हैं।
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, गज़नी प्रांत के पुलिस प्रमुख मोहम्मद ज़मान ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि तालेबान ने गज़नी के “क़िला काज़ी” और “ख़ाके ग़रिबान” नामक इलाकों में मौजूद पुलिस चौकियों पर घात लगाकर हमला कर दिया। पुलिस प्रमुख ने बताया कि तालेबान के हमले में 5 पुलिसकर्मियों हताहत हो गए हैं जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं।
दूसरी ओर, काबुल में स्थित एक ट्रेनिंग सेंटर पर एक अन्य हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार दश्ती बार्ची नामक क्षेत्र में हुआ यह हमला देसी बम से किया गया था। उल्लेखनीय है कि शनिवार को काबुल में एक कार बम विस्फोट में पांच लोग हताहत और घायल हुए थे। (RZ)