अफ़ग़ानिस्तान, दाइश के 2 सरग़नाओं सहित 140 आतंकवादी ढेर
अफ़ग़ानिस्तान में नेटो और अफ़गान सेना की संयुक्त सैन्य कार्यवाही में 140 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नेटो और अफ़ग़ान सेना के आतंकवाद विरोधी विशेष अभियान के अंतर्गत मंगलवार तक इस आप्रेशन के तहत 140 से अधिक तकफ़ीरी आतंकवादियों के मारे जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
नेटो की ओर से जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक़ अफ़ग़ान-नेटो सेना ने अफ़ग़ानिस्तान के “जोज़ेजान” और “सराय पुल” नामक प्रांतों में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ आतंकवाद विरोधी संयुक्त विशेष अभियान आरंभ कर रखा है। नेटो की रिपोर्ट के अनुसार मारे गए आतंकवादियों में दाइश के 2 सरग़ना भी शामिल हैं।
नेटो और अफ़ग़ान सेना के संयुक्त अभियान में मारे गए आतंकी “ओमैर” और “अबू समाया” तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के अफ़ग़ानिस्तान में बहुत ही खूंख़ार सरग़ना माने जाते थे। (RZ)