म्यांमारः राष्ट्रपति ने अचानक दिया इस्तीफा, कहीं रोहिंग्या फैक्टर तो नहीं?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i59704-म्यांमारः_राष्ट्रपति_ने_अचानक_दिया_इस्तीफा_कहीं_रोहिंग्या_फैक्टर_तो_नहीं
म्यांमार में आंग सांग सूची के एक घटक और इस देश के राष्ट्रपति ने अचानक ही अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०१८ १५:०९ Asia/Kolkata
  • म्यांमारः राष्ट्रपति ने अचानक दिया इस्तीफा, कहीं रोहिंग्या फैक्टर तो नहीं?

म्यांमार में आंग सांग सूची के एक घटक और इस देश के राष्ट्रपति ने अचानक ही अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।

म्यांमार में राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके बताया है कि  इस देश के राष्ट्रपति "  हूतिन चाॅ" ने दो वर्षों तक पद पर रहने के बाद त्यागपत्र दे दिया है। 

म्यांमार के राष्ट्रपति भवन ने इस्तीफे की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया है। 

म्यांमार के संविधान के अनुसार इस देश के सांसदों को अगले 7 दिनों के दौरान नये राष्ट्रपति का नाम पेश करना होगा। 

 "  हूतिन चाॅ " को पिछले साल , इस देश के रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार पर चुप्पी की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। (Q.A.)