म्यांमारः राष्ट्रपति ने अचानक दिया इस्तीफा, कहीं रोहिंग्या फैक्टर तो नहीं?
Mar २१, २०१८ १५:०९ Asia/Kolkata
म्यांमार में आंग सांग सूची के एक घटक और इस देश के राष्ट्रपति ने अचानक ही अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
म्यांमार में राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके बताया है कि इस देश के राष्ट्रपति " हूतिन चाॅ" ने दो वर्षों तक पद पर रहने के बाद त्यागपत्र दे दिया है।
म्यांमार के राष्ट्रपति भवन ने इस्तीफे की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया है।
म्यांमार के संविधान के अनुसार इस देश के सांसदों को अगले 7 दिनों के दौरान नये राष्ट्रपति का नाम पेश करना होगा।
" हूतिन चाॅ " को पिछले साल , इस देश के रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार पर चुप्पी की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। (Q.A.)
टैग्स