ट्रम्प ने ट्विटर पर फिर पद लिया और दिया...
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार की रात ट्विट करके अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को पदमुक्त कर दिया।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार "हर्बर्ट रेमंड मैकमास्टर " को पद मुक्त करते हुए " जॅान बोल्टन " को यह पद दे दिया है।
जाॅन बोल्टन , संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका के प्रतिनिधि रह चुके हैं। ट्रम्प ने कहा है कि उनका यह फैसला, 9 अप्रैल से लागू होगा।
हालिया दिनों में अमरीकी मीडिया ने कई बार " हर्बर्ट रेमंड मैकमास्टर " को पद से हटाए जाने की संभावना प्रकट की थी लेकिन हर बार वाइट हाउस ने कड़ाई से इसका खंडन किया था।
" हर्बर्ट रेमंड मैकमास्टर " को गत 20 फरवरी सन 2017 में , " माइकल फ्लेन" को रूसी अधिकारियों से भेंट के बारे सच्चाई न बताने की वजह से पदमुक्त करने के बाद यह पद दिया गया था।
हालिया हफ्तों यह दूसरी बार है जब ट्रम्प ने ट्विटर पर किसी वरिष्ठ अमरीकी अधिकारी को पदमुक्त किया है।
ट्रम्प ने 13 मार्च को भी एक ट्विट करके, अमरीका के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन को पदमुक्त कर दिया था।
रेक्स टिलरसन, ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते के पक्षधर थे और हर्बर्ट रेमंड मैकमास्टर भी परमाणु समझौते में अमरीका के बाकी रहने का समर्थन करते थे जबकि जाॅन बोल्टन इस समझौते के घोर विरोधियों में से हैं। (Q.A.)