जर्मन रक्षा मंत्री अचानक पहुंचीं अफगानिस्तान... क्या वजह हो सकती है?
जर्मनी के रक्षा मंत्री शनिवार की रात अचानक अफगानिस्तान के " मज़ार शरीफ" नगर पहुंच गयीं।
"उर्सुला वॉन डेर लेयेन" का यह औचक दौरा,जर्मन संसद में अफगानिस्तान में अधिक सैनिक भेजने की मंज़ूरी के दो दिनों बाद हुआ है।
जर्मन सांसदों ने इस देश के रक्षा मंत्रालय की ओर से पेश किये गये एक बिल को मंज़ूरी देते हुए इसी प्रकार अफगान सैनिकों की ट्रेनिंग अभियान की अवधि को भी मार्च 2019 तक बढ़ा दिय है।
अफगानिस्तान में जर्मन सैनिकों की संख्या 9890 से बढ़ कर 1300 हो जाएगी।
इस समय अफगानिस्तान में 18 हज़ार विदेशी सैनिक मौजूद हैं।
अमरीका और उसके घटकों ने वर्ष 2001 में अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के बहाने इस देश पर धावा बोला था किंतु उस दिन की तुलना में आज, अफगानिस्तान में आतंकवाद, चरमपंथ, अशांति और मादक पदार्थों की पैदावचार कई गुना बढ़ गयी है। (Q.A.)