क्या रूसी जासूस पर स्वंय ब्रिटेन ने हमला कराया?
रूसी विदेशमंत्रालय ने एक रिपोर्ट में बताया है कि पूर्व रूसी जासूस को ज़हर दिये जाने के मामले में ब्रिटिश खुफिया एजेन्सी का हाथ है।
रूसी विदेशमंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी करके कहा है कि " सर्गेई स्क्रीपल" को ज़हर दिये जाने के मामले में ब्रिटेन के व्यवहार से पता चलता है कि इस देश की खुफिया एजेन्सी इस कांड में लिप्त हैं।
बयान में कहा गया है कि दक्षिणी ब्रिटेन के सैल्सबरी क्षेत्र के निकट रासायनिक हथियारों की एक प्रयोगशाला है और ब्रिटिश अधिकारियों ने इस विषय को गुप्त रखा था।
रूसी विदेशमंत्रालय ने कहा है कि ब्रिटेन की ज़िम्मेदारी है कि वह " सर्गेई स्क्रीपल" को ज़हर दिये जाने के मामले में सुबूत पेश करे।
याद रहे दक्षिणी ब्रिटेन में पूर्व रूसी जासूस " सर्गेई स्क्रीपल" को ज़हर दिये जाने के मामले के बाद रूस और पश्चिमी देशों में अभूतपूर्व तनाव पैदा हो गया है।
लंदन का दावा है कि इस घटना के पीछे माॅस्को का हाथ है।(Q.A.)