उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता की सफलता में बोलटन को संदेह
अमरीका के एक सिनेटर ने कहा है कि इस देश के नवनियुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोलटन ने उत्तरी कोरिया के साथ अमरीका की वार्ता की सफलता में संदेह जताया है।
दक्षिणी कैरोलिना से रिपब्लिकन सिनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि जाॅन बोलटन, उत्तरी कोरिया के संबंध में बुरी तरह से दुर्भावना का शिकार हैं। ग्राहम ने कहा कि बोलटन का मानना है कि उत्तरी कोरिया केवल समय नष्ट करने का प्रयास कर रहा है और प्रस्तावित वार्ता भी समय नष्ट करने का एक हथंडा है।
जाॅन बोलटन को एेसे समय में अमरीका का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है कि जब उत्तरी कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को नियंत्रित करने का एक दुर्लभ अवसर हाथ आया है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ओंग की ओर से दिए गए दोनों नेताओं के बीच सीधी वार्ता के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है जिससे कोरिया प्रायद्वीप में जारी तनाव के शांतिपूर्ण समाधान की आशा बढ़ गई है।
उत्तरी कोरिया के नेता ने कहा है कि वे अपने देश के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए तैयार हैं लेकिन अमरीका और उसके घटक, शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के संबंध में उत्तरी कोरिया की सच्चाई की ओर से आश्वस्त नहीं हैं। उत्तरी कोरिया और अमरीका के बीच सीधी वार्ता का अभूतपूर्व मौक़ा मिलने के समय जाॅन बोलटन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए जाने से अमरीकी सरकार में उत्तरी कोरिया में सैन्य हस्तक्षेप के समर्थकों को मज़बूती मिल गई है। (HN)