अमेरिकी हेलीकॉप्टर गिरकर तबाह, 4 सैन्य अधिकारी हताहत
अमेरिका का एक सैन्य हेलीकॉप्टर गिरकर तबाह हो गया है, जिसमें सवार 4 सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी तसनीम ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से ख़बर दी है कि गुरुवार को एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर गिरकर तबाह हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसमें सवार 4 सैनिकों की मौत हो गई है।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक़ हादसे का शिकार हेलीकॉप्टर सैन्य अभ्यास के दौरन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दूसरी ओर अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर सैन डिएगो के रेगिस्तानी क्षेत्र में एक नियमित उड़ान पर था, जिसके दौरान वह गिरकर तबाह हो गया, लेकिन उन्होंने दुर्घटना के कारणों को नहीं बताया।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सेना का जो हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है उसके लिए कहा जाता है कि यह अमेरिकी सेना के उन हेलीकॉप्टरों में से था जो सेना में शामिल सबसे बड़े और भारी हेलीकॉप्टर हैं और बहुत ज़्यादा भार ले जाने में सक्षम हैं। (RZ)