दाइश का कुख्यात जल्लाद तुर्की में गिरफ़्तार
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का एक कुख्यात जल्लाद तुर्की में गिरफ़्तार हुआ है।
तुर्की के सुरक्षा सूत्रों ने दावा किया कि दाइश के जल्लाद व गुप्तचर तत्व को आतंकवाद निरोधक बल के जवानों ने गिरफ़्तार किया है।
इरना के अनुसार, तुर्की के आतंकवाद निरोधक बल के जवानों ने अभी हाल में अदाना शहर में दाइश के कुख्यात जल्लाद रैद हाजी उस्मान को 7 दूसरे आतंकियों के साथ गिरफ़्तार किया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के गुप्तचर अधिकारियों को इन गिरफ़्तार आतंकियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इनमें दाइश का कुख्यात जल्लाद रैद हाजी उस्मान भी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, दाइश के इस जल्लाद ने सीरिया के रक़्क़ा शहर में इस आतंकवादी गुट द्वारा जिन लोगों को मौत की सज़ा सुनायी गयी थी, उनमें से बहुत से लोगों की इसने गर्दन क़लम की थी।
बताया जाता है कि रक़्क़ा शहर से दाइश के सफ़ाए के बाद इस गुट के बहुत से तत्वों को अमरीका ने अपनी निगरानी में तुर्की सहित दूसरे देशों में पहुंचवाया है।
तुर्क प्रधान मंत्री बिन अली येलद्रम ने जारी वर्ष फ़रवरी में इस देश में क़ैद दाइश के तत्वों की संख्या 10000 बतायी थी। (MAQ/N)