अफ़ग़ान युद्धक विमानों के हमले में 17 दाइशी आतंकवादी ढेर
अफ़ग़ान वायु सेना ने नंगरहार प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर बमबारी करके 17 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया है कि युद्धक विमानों ने हसका मीना क़स्बे में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की और कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
अफ़ग़ानिस्तान के युद्धक विमानों के हमले में दाइश के दर्जनों आतंकवादियों के घायल होने के भी समाचार हैं।
इस हमले में दाइश के शस्त्र भंडारों को भी निशाना बनाया गया और बड़ी मात्रा में हथियारों को नष्ट कर दिया गया।
हालिया दिनों में दाइश की आतंकवादी गतिविधियों में अत्यधिक वृद्धि के बाद, अफ़ग़ान सेना ने इस तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ कार्यवाही तेज़ कर दी है। msm