तालिबान के हमले में 8 अफ़ग़ान सैनिकों की मौत, 5 घायल
Apr २६, २०१८ ०८:५१ Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान के क़ून्दोज़ प्रांत में तालिबान चरमपंथियों के हमले में कम से कम 8 अफ़ग़ान सैनिकों की मौत हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, गुरुवार की सुबह तालिबान ने अफ़ग़ान सैनिकों की कई चौकियों पर हमला कर दिया, जिसमें 8 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हालांकि अफ़ग़ान सरकार के कुछ सूत्रों का कहना है कि तालिबान के हमले में मरने वाले सैनिकों की संख्या 12 है और घायलों की संख्या 8।
तालिबान के हमले के बाद अफ़ग़ान सैनिकों ने जवाबी कार्यवाही करते हुए क़रीब एक दर्जन चरमपंथियों को मार गिराया।
ग़ौरतलब है कि अमरीका द्वारा अफ़ग़ानिस्तान में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने के एलान के साथ ही तालिबान के हमलों में अभूतपूर्व वृद्धि हो गई है। msm
टैग्स