परमाणु समझौते में कोई परिवर्तन नहीं होगाः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i61854-परमाणु_समझौते_में_कोई_परिवर्तन_नहीं_होगाः_रूस
रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने संयुक्त समग्र कार्य योजना या जेसीपीओए में परिवर्तन के बारे में अमरीका और फ़्रांस के राष्ट्रपतियों के हाालिया बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१८ १६:०७ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते में कोई परिवर्तन नहीं होगाः रूस

रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने संयुक्त समग्र कार्य योजना या जेसीपीओए में परिवर्तन के बारे में अमरीका और फ़्रांस के राष्ट्रपतियों के हाालिया बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने गुरुवार को जेसीपीओए के बारे में फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रान और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प  के हालिया बयान की निंदा करते हुए बल दिया कि जेसीपीओए या संयुक्त समग्र कार्य योजना में किसी भी प्रकार का परिवर्तन असंभव है।

मारिया ज़ाख़ारोवा ने अमरीका और फ़्रांस के राष्ट्रपतियों के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जेसीपीओए बहुत ही संतुलित समझौता है जिसमें समस्त पक्षों के हितों को ध्यान में रखा गया है।

ज्ञात रहे कि फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रान ने परमाणु समझौते में कुछ बदलाव के साथ इसकी रक्षा पर बल दिया है जबकि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का दावा है कि परमाणु समझौता केवल ईरान के हितों को पूरा करता है और वह अमरीकी हितों के अनुसार परमाणु समझौते में बदलाव के इच्छुक हैं। 

ईरानी अधिकारियों ने बारंबार कहा है कि परमाणु समझौता एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जिसमें न कुछ कभी की जा सकती है और न ही कुछ बढ़ाया जा सकता है। (AK)