सऊदी युवराज के सिर में “जुंएं” हैं! ꞉ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i61856-सऊदी_युवराज_के_सिर_में_जुंएं_हैं!_ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब के युवराज  मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात के बाद उस जगह की सफ़ाई का आदेश दिया है कि जहां आले सऊद के युवराज से मुलाक़ात की थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१८ १६:०८ Asia/Kolkata
  • सऊदी युवराज के सिर में “जुंएं” हैं! ꞉ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब के युवराज  मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात के बाद उस जगह की सफ़ाई का आदेश दिया है कि जहां आले सऊद के युवराज से मुलाक़ात की थी।

अलअहद समाचार वेबसाइट ने अमेरिकी कांग्रेस के एक सदस्य के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात के बाद उस जगह की सफ़ाई का आदेश दिया जहां सउदी राजकुमार के साथ बैठकर मुलाक़ात की थी।

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य के अनुसार पिछले महीने मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात के बाद ट्रम्प ने व्हाइट हाउस की उन कुर्सियों और सोफ़ों की सफ़ाई का आदेश दिया था जिनपर सऊदी युवराज बैठे थे। अमरिकी कांग्रेस के सदस्य ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के जाने के बाद ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों को आदेश दिया कि जबतक इन कुर्सियों और सोफ़ों की सफ़ाई नहीं हो जाती इसका इस्तेमाल न किया जाए क्योंकि सऊदी युवराज के सिर में “जोंएं” हैं!!।

लेबनान की ''अलअहद''  वेबसाइट ने लिखा है कि ट्रम्प अच्छी तरह मोहम्मद बिन सलमान की स्थिति से परिचित हैं, इसीलिए वह जानबूझकर उनका अपमान करने और उन्हें नीचा दिखाने में कोई संकोच नहीं करते हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रम्प कई बार सऊदी अरब और मोहम्मद बिन सलमान के लिए कैमरे के सामने “दुधारू गाय''  के शब्द का उपयोग कर चुके हैं!!।

स्रोत:

https://www.yjc.ir/fa/news/6513628

https://alahednews.com.lb/163615/221