रूस ने अमरीका को सचेत कर दिया
रूसी सरकार ने सचेत किया है कि अमरीकी दूतावास के तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित होने की स्थिति में हालात ख़राब हो जाएंगे।
रशिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने एक बयान में सचेत किया कि इस बात के दृष्टिगत कि अमरीकी सरकार 14 मई को अपने दूतावास को तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने की ख़ुशी मनाने की तैयारी कर रही है, वाशिंग्टन की इस कार्यवाही से स्थिति बदतर हो गयी है।
रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी दूतावास के बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित होने से फ़िलिस्तीनियों और इस्राईलियों के बीच संकट गहरा जाएगा।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने छह दिसम्बर 2017 को भारी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विरोध के बावजूद बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित कर दिया था। (AK)