ब्रिटेन की गृहमंत्री ने इस्तीफ़ा दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62038-ब्रिटेन_की_गृहमंत्री_ने_इस्तीफ़ा_दिया
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरिज़ा मे ने ब्रिटेन की गृहमंत्री एमबर्ड रुड द्वारा दिया गया इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ३०, २०१८ ११:२९ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन की गृहमंत्री ने इस्तीफ़ा दिया

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरिज़ा मे ने ब्रिटेन की गृहमंत्री एमबर्ड रुड द्वारा दिया गया इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार ब्रिटेन की गृहमंत्री एमबर्ड रुड ने सोमवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया, टेरिज़ा मे ने एमबर्ड का इस्तीफ़ा स्वीकार भी कर लिया है।

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ लंबे समय से ब्रिटिश नागरिक रहे लोगों को अधिकारियों द्वारा ग़लत तरीक़े से अवैध प्रवासी बनाए जाने के घोटाले को लेकर बढ़ते दबाव के कारण ब्रिटेन की गृह मंत्री एमबर्ड रुड  ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। रुड को हाउस ऑफ कॉमन्स में एक बयान देना था। उन पर इस घोटाले को लेकर इस्तीफ़ा देने का काफ़ा दबाव था

उल्लेखनीय है कि यह मामला कैरिबियाई आव्रजकों से जुड़ा था जिन्हें 1940 के दशक के तथाकथित विंडरश जनरेशन द्वारा ब्रिटेन लाया गया था। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के निर्वासन लक्ष्यों और इसकी बारे में उन्हें जानकारी होने को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘प्रधानमंत्री टरीज़ा मे ने गृहमंत्री का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया। (RZ