पाकिस्तानी मूल के जावेद बने ब्रिटेन के नए गृह मंत्री
Apr ३०, २०१८ १४:४६ Asia/Kolkata
ब्रिटेन की प्रधान मंत्री थेरेसा मे ने पाकिस्तानी मूल के के ब्रिटिश नेता साजिद जावेद को देश का नया गृह मंत्री बनाया है।
जावेद, पूर्व गृह मंत्री अंबर रड का स्थान लेंगे जिन्होंने यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था कि उन्होंने इमिग्रेशन के लक्ष्यों के बारे में सांसदों को गुमराह किया था।
48 वर्षीय साजिद जावेद एक पाकिस्तानी बस चालक के बेटे हैं, जो 1961 में ऐसी स्थिति में ब्रिटेन पहुंचे थे, जब उनकी जेब में केवल एक पाउंड था।
2013 में जावेद ट्रेज़री मंत्री बनाए गए थे और 2015 में व्यापार मंत्री बनने से पहले वे 2014 में संस्कृति मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल हुए थे। msm
टैग्स