किम जोंग उन के साथ अमरीका की वार्ता तयः ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ उनकी ऐतिहासिक शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हो गई है।
इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप मई तक किम के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हुए थे लेकिन स्थान के बारे में तय नहीं हुआ था। एनडी टीवी के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टेक्सास की यात्रा के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने के मौके पर पत्रकारों से कहा कि "हमने अब तिथि और स्थान तय कर लिया है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि ‘‘हम उत्तर कोरिया के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि ‘‘जैसा कि मैंने गुरुवार को कहा था, देखते रहो। मुझे लगता है कि आपको बहुत अच्छी चीजें देखने को मिलेंगी"। ट्रंप ने एक ट्वीट में खुद इस बैठक की पुष्टि की थी लेकिन साथ ही कहा था कि उत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध तबतक लागू रहेंगे जब तक परमाणु मुक्त करने संबंधी समझौता नहीं हो जाता।