परमाणु समझौते की समय सीमा बढ़ाई जा सकती हैः अमरीका
एक अमरीकी सांसद का कहना है कि परमाणु समझौते की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।
मार्क मीडोज़ का कहना है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते की समय सीमा में कुछ वृद्धि की जा सकती है।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति के एक क़रीबी सांसद मार्क मीडोज़ ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रम्प कुछ समय के लिए परमाणु समझौते की अवधि में बढ़ोत्तरी करेंगे। ट्रम्प के नज़दीकी इस सांसद ने कहा कि इस बात की संभावना पाई जाती है कि राष्ट्रपति ट्रम्प, परमाणु समझौते से पूरी तरह से नहीं निकलेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न नेताओं से वार्ता के बाद मैं इस निश्कर्ष पर पहुंचा हूं कि परमाणु समझौते की अवधि में कुछ समय बढ़ाया जाएगा।
ज्ञात रहे कि इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प एलान कर चुके हैं कि वे परमाणु समझौते से निकल जाएंगे।