फ्रांस, परमाणु समझौते के कमज़ोर होने के प्रति चिंतित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62514-फ्रांस_परमाणु_समझौते_के_कमज़ोर_होने_के_प्रति_चिंतित
फ़्रांस के रक्षामंत्री ने कहा है कि परमाणु समझौते के कमज़ोर होने से मध्यपूर्व की तनावपूर्ण स्थिति अधिक जटिल होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०१८ १०:५० Asia/Kolkata
  • फ्रांस, परमाणु समझौते के कमज़ोर होने के प्रति चिंतित

फ़्रांस के रक्षामंत्री ने कहा है कि परमाणु समझौते के कमज़ोर होने से मध्यपूर्व की तनावपूर्ण स्थिति अधिक जटिल होगी।

फ़्लोरेंस पार्ली ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते के कमज़ोर होने की स्थिति में मध्यपूर्व की स्थिति अधिक विस्फोटक हो जाएगी।  इससे पहले फ़्रांस के विदेशमंत्री भी कह चुके हैं कि उनका देश परमाणु समझौते को सुरक्षित रखेगा।  फ़्रांसीसी विदेशमंत्री ने सोमवार को अपने जर्मनी समकक्ष के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमरीका के संभावित फ़ैसले के बावजूद फ़्रांस, ब्रिटेन तथा जर्मनी के साथ मिलकर परमाणु समझौते को सुरक्षित करने का प्रयास करेगा।

रूस, चीन और यूरोपीय देशों के विरोध के बावजूद अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि वे परमाणु समझौते से निकल जाएंगे।  ट्रम्प ने ट्वीट करके कहा है कि वे मंगलवार को जेसीपीओए के बारे में अपने निर्णय की घोषणा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जेसीपीओए के लागू होने के बाद से अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए दस बार इस बात की घोषणा कर चुकी है कि ईरान, परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहा है।