ईरान परमाणु समझौते से प्रतिबद्ध रहा है , यूकिया अमानो!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62622-ईरान_परमाणु_समझौते_से_प्रतिबद्ध_रहा_है_यूकिया_अमानो!
जेसीपीओए से निकलने के ट्रम्प के फैसले के बाद, परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी ने एक बार फिर पुष्टि की है कि ईरान ने परमाणु समझौते का पूरी तरह से पालन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०१८ १४:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान परमाणु समझौते से प्रतिबद्ध रहा है , यूकिया अमानो!

जेसीपीओए से निकलने के ट्रम्प के फैसले के बाद, परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी ने एक बार फिर पुष्टि की है कि ईरान ने परमाणु समझौते का पूरी तरह से पालन किया है।

 आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानो ने बुधवार को एक बयान जारी करके, ट्रम्प के फैसले का उल्लेख किये बिना बल दिया कि परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी , जेसीपीओए से संबंधित  परिवर्तनों पर निकट से नज़र रखे है और सुरक्षा परिषद की मांग और सन 2015 में निदेशक मंडल के आदेश से ईरान की ओर से जेसीपीओए के पालन की जांच करती है और ईरान, विश्व में  जांच के अत्याधिक कड़े नियमों के अंतर्गत है और आईएईए इस बात की पुष्टि करती है कि ईरान आज तक अपने परमाणु वचनों का पालन कर रहा है।

याद रहे  8 मई की रात को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने परमाणु समझौते से निकलने की घोषणा की। (Q.A.)