परमाणु समझौते से निकलने से अमरीका और यूरोप आमने सामने
https://parstoday.ir/hi/news/world-i62764-परमाणु_समझौते_से_निकलने_से_अमरीका_और_यूरोप_आमने_सामने
सीआईए के पूर्व प्रमुख ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प के परमाणु समझौते से निकल जाने के कारण अब अमरीका और यूरोप आमने-सामने आ गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१८ ०६:३५ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते से निकलने से अमरीका और यूरोप आमने सामने

सीआईए के पूर्व प्रमुख ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प के परमाणु समझौते से निकल जाने के कारण अब अमरीका और यूरोप आमने-सामने आ गए हैं।

माइकल हायडन का कहना है कि ट्रम्प के परमाणु समझौते से निकलने की वजह से अमरीका और यूरोप आमने-सामने आ गए हैं जो अमरीका के लिए अच्छा नहीं है।  सीआईए के पूर्व प्रमुख ने जर्मनी पत्रिका शपैगल को दिये अपने साक्षात्कार में कहा कि ईरान, जेसीपीओए पर कटिबद्ध रहा लेकिन टम्प उससे निकल गए।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति टम्प, वास्तविकताओं के हिसाब से फैसले नहीं करते हैं।

अमरकी गुप्तचर सेवा सीआईए के पूर्व प्रमुख माइकल हाइडेन ने ट्रम्प के फ़ैसले के दुष्परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद अब हमारे दोस्त ही हमारे मुक़ाबले पर आ गए हैं जो अच्छी बात नहीं है।  उनसे पहले भी अमरीका के कई वरिष्ठ अधिकारी ट्रम्प की ओर से परमाणु समझौते से निकल जाने की फैसलेकी कड़े शब्दों में निंदा कर चुके हैं। दूसरी ओर फ़्रांस के विदेश मंत्री ने ट्रम्प के फैसले पर कहा है कि अमरीका द्वारा परमाणु समझौते से निकलन जाने की भरपाई यूरोपीय नहीं करेंगे।