लुटेरे विश्व समुदाय का नेतृत्व करेंगेः तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i63152-लुटेरे_विश्व_समुदाय_का_नेतृत्व_करेंगेः_तुर्की
तुर्की के विदेशमंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास को तेलअवीव से कुद्स स्थानांतरित करने और जायोनी सैनिकों द्वारा फिलिस्तीनियों के नरसंहार की भर्त्सना की और इस अपराध पर विश्व समुदाय की चुप्पी को लज्जाजनक बताया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१८ ०५:५२ Asia/Kolkata
  • लुटेरे विश्व समुदाय का नेतृत्व करेंगेः तुर्की

तुर्की के विदेशमंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास को तेलअवीव से कुद्स स्थानांतरित करने और जायोनी सैनिकों द्वारा फिलिस्तीनियों के नरसंहार की भर्त्सना की और इस अपराध पर विश्व समुदाय की चुप्पी को लज्जाजनक बताया।

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि ग़ज्ज़ा पट्टी में इस्राईल की हिंसात्मक कार्यवाहियों के संबंध में संयुक्त राष्ट्रसंघ विफल हो गया है।

समाचार एजेन्सी रोयटर के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने कहा कि गज़्ज़ा पट्टी में जायोनी शासन के अपराधों के संबंध में चुप्पी, खतरनाक रास्ते का आरंभ है और जो कुछ ग़ज़्ज़ा पट्टी में हुआ उसका सामना करने में अधिकांश विश्व समुदाय विफल रहा।

इसी तरह उन्होंने कहा कि अगर इस्राईल के अपराधों पर देशों की ओर से अधिक चुप्पी रखी गयी तो विश्व अराजकता की ओर जायेगा जिसका नेतृत्व लुटेरे करेंगे।

ज्ञात रहे कि सोमवार को जायोनी सैनिकों द्वारा 62 फिलिस्तीनियों को शहीद किये जाने पर एक बार फिर तुर्की और जायोनी शासन के संबंध तनावग्रस्त हो गये हैं। अंकारा ने इस्राईली सैनिकों की इस अमानवीय कार्यवाही के विरोध में जायोनी राजदूत को मंगलवार को तुर्की से निकाल दिया।

तुर्की के विदेशमंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास को तेलअवीव से कुद्स स्थानांतरित करने और जायोनी सैनिकों द्वारा फिलिस्तीनियों के नरसंहार की भर्त्सना की और इस अपराध पर विश्व समुदाय की चुप्पी को लज्जाजनक बताया।

जायोनी सैनिकों द्वारा फिलिस्तीनियों के नरसंहार के खिलाफ शुक्रवार को तुर्की के इस्तांबोल नगर में इस्लामी सहकारिता संगठन ओआईसी की आपात बैठक होने वाली है। MM