परमाणु समझौते को बाकी रखने के लिए 28 यूरोपीय देश एकजुट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i63158-परमाणु_समझौते_को_बाकी_रखने_के_लिए_28_यूरोपीय_देश_एकजुट
यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यवहार को मनमानी वाला और अप्रत्याशित बताया और कहा कि अमेरिका के परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद यूरोपीय देशों को इस फैसले पर आपत्ति जताने और उसके मुकाबले की आवश्यकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१८ ०८:०४ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते को बाकी रखने के लिए 28 यूरोपीय देश एकजुट

यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यवहार को मनमानी वाला और अप्रत्याशित बताया और कहा कि अमेरिका के परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद यूरोपीय देशों को इस फैसले पर आपत्ति जताने और उसके मुकाबले की आवश्यकता है।

28 यूरोपीय देशों के नेता ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते को बाकी रखने पर सहमत हो गये हैं।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार बुल्गारिया में होने वाली बैठक में 28 यूरोपीय देशों के नेता ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते को बाकी रखने पर एकजुट हो गये हैं।

एक यूरोपीय सूत्र ने बताया है कि 28 यूरोपीय देशों के नेता ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते को बाकी रखने पर एकजुट हो गये हैं।

यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यवहार को मनमानी वाला और अप्रत्याशित बताया और कहा कि अमेरिका के परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद यूरोपीय देशों को इस फैसले पर आपत्ति जताने और उसके मुकाबले की आवश्यकता है।

उन्होंने आशा जताई कि जब तक ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहेगा तब तक यूरोपीय देश भी इस समझौते के प्रति वचनबद्ध रहेंगे।

यूरोपीय परिषद के प्रमुख ने इसी प्रकार कहा कि यूरोपीयों को चाहिये कि ट्रम्प का आभार व्यक्त करें कि उनके फैसले से यूरोप की ग़लत फहमी दूर हो गयी। MM