पाकिस्तान, एक दिन में दो बड़ा हमला, कई सुरक्षा कर्मी घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i63208-पाकिस्तान_एक_दिन_में_दो_बड़ा_हमला_कई_सुरक्षा_कर्मी_घायल
पाकिस्तान के ब्लोचिस्तान प्रांत की राजधानी कोएटा की चमन हाउसिंग स्कीम के निकट फ़्रंटियर कोर के सहायता केन्द्र पर आतंकवादियों के हमले में चार एफ़सी जवान घायल जबकि जवाबी फ़ायरिंग में 5 आतंकवादी मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०१८ ०४:१६ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, एक दिन में दो बड़ा हमला, कई सुरक्षा कर्मी घायल

पाकिस्तान के ब्लोचिस्तान प्रांत की राजधानी कोएटा की चमन हाउसिंग स्कीम के निकट फ़्रंटियर कोर के सहायता केन्द्र पर आतंकवादियों के हमले में चार एफ़सी जवान घायल जबकि जवाबी फ़ायरिंग में 5 आतंकवादी मारे गये।

कोएला फाटक और चमन हाउसिंग स्कीम के बीच कोएटा के संवेदनशील क्षेत्र 31 सर्वे में कई धमाकों की आवाज़े सुनी गयीं जिसके बाद फ़ायरिंग शुरु हो गयी। ब्लोचिस्तान के गृहमंत्री सरफ़राज़ बुग्टी ने एफ़सी सहायता केन्द्र पर हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में कई धमाकों और फ़ायरिंग की आवाज़ें सुनी गयीं।

हमले के बाद सहायताकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गये जबकि कोएटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया।

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की कोएटा में एफ़सी सहायता केन्द्र पर हमले की कोशिश को विफल बना दिया।

बयान में कहा गया है कि 5 आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटक पदार्थों से भरी गाड़ी के साथ सहायता केन्द्र में घुसने का प्रयास किया किन्तु सुरक्षा बलों ने समय पर कार्यवाही करते हुए उन्हें सेन्टर में घुसने से रोक दिया जबकि जवाबी कार्यवाही में पांचों हमलावर मारे गये। बयान में कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च आप्रेशन शुरु कर दिया है।

ज्ञात रहे कि पाकिस्तान में दो दिन के भीतर यह दूसरा आतंकवादी हमला है। इससे पहले ख़ैबर पख्तूनख़ा प्रांत के नौशहरा में सुरक्षा बलों की गाड़ी पर किए गये आत्मघाती हमले में छह सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 12 लोग घायल हो गये थे। (AK)