हम अमरीका का अनुसरण नहीं कर सकतेः जर्मनी
अमरीका में जर्मनी के राजदूत ने कहा है कि परमाणु समझौते के बारे में हम अमरीका का अनुसरण नहीं कर सकते।
पीटर वीटिंग ने कहा कि अमरकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने परमाणु समझौते के बारे में ग़लत फ़ैसला किया है हम उसका अनुसरण नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि जर्मनी के अमरीका के साथ कई मुद्दों पर मतभेद हैं किंतु उसका सबसे बड़ा मतभेद परमाणु समझौते मुद्दे पर है क्योंकि ट्रम्प ने इस बारे में ग़लत फै़सला किया है। उनका कहना था कि जर्मनी, अमरीका का घटक है किंतु बहुत सी बातों में वह उससे मतभेद रखता है।
पीटर वीटिंग ने कहा कि यूरोप उस समय तक परमाणु समझौते का अनुसरण करता रहेगा जबतक ईरान इसके प्रति कटिबद्ध रहेगा। उनका कहना था कि हमारे निकट यह एक बहुत महत्वपूर्ण समझौता है।
इससे पहले यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यवहार को मनमानी वाला और अप्रत्याशित बताते हुए कहा था कि अमेरिका के परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद यूरोपीय देशों को इस फैसले पर आपत्ति जताने और उसके मुकाबले की आवश्यकता है। 28 यूरोपीय देशों के नेता ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते को बाकी रखने पर सहमत हो गये हैं।