वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति चुनाव में मादुरो जीते
https://parstoday.ir/hi/news/world-i63404-वेनेज़ुएला_के_राष्ट्रपति_चुनाव_में_मादुरो_जीते
वेनेज़ुएला में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो जीत गए हैं और अगले छः साल तक वे देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१८ ०६:४४ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति चुनाव में मादुरो जीते

वेनेज़ुएला में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो जीत गए हैं और अगले छः साल तक वे देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे।

वेनेज़ुएला की राष्ट्रीय चुनाव परिषद ने लगभग 93 प्रतिशत मतों की गणना के बाद घोषणा की है कि देश के लगभग 68 प्रतिशत मतदाताओं ने मादुरो को वोट दिया है जबकि उनके प्रतिस्पर्धी और विपक्षी दलों के उम्मीदवार हेनरी फ़ाल्कन को लगभग 21 प्रतिशत वोट मिले हैं।

 

ज्ञात रहे कि वेनेज़ुएला में रविवार 20 मई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ था जिसमें दो करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया था। चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। राष्ट्रपति चुनाव में चार प्रत्याशियों ने भाग लिया था लेकिन मुख्य मुक़ाबला वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और विपक्षी दलों के उम्मीदवार हेनरी फ़ाल्कन के बीच था। वेनेज़ुएला में राष्ट्रपति काल छः साल का होता है और नया चरण जनवरी 2019 से शुरू होगा। (HN)