पाकिस्तान, आतंकवादी कार्यवाहियों में अफ़ग़ान तालेबान लिप्त
पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग सीटीडी की ओर से दावा किया गया है कि पिछले वर्ष पंजाब में होने वाली चार आतंकवादी घटनाओं में अफ़ग़ानिस्तान से चलने वाला पाकिस्तान तालेबान का एक गुट अहरारुश्शाम लिप्त था।
इस हवाले से एडिश्नल इंस्पेक्टर जनरल सीटीडी मुहम्मद ताहिर राई का कहना था कि चार आतंकवादी हमलों के बावजूद 2017 में पंजाब मं सुरक्षा की स्थिति संतोषजनक रही थी जबकि हमला करने वाले हमलावरों के समस्त सहायकों को गिरफ़्तार कर लिया गया था।
गृहमंत्री और पुलिस तथा ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित होने वाले नेश्नल काउंटर टेरारिज़्म अथार्टी की बैठक में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवादी कार्यवाही करने वाले इन हमलावरों के सहायकों को गुप्तचर विभाग की ओर से गिरफ़्तार किया गया।
ज्ञात रहे कि 13 जुलाई 2017 को लाहौर में चौथा आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 26 लोग हताहत और 50 से अधिक घायल हुए थे।
सीटीडी अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी गुटों की ओर से सोशल मीडिया द्वारा युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करना, पंजाब के लिए सुरक्षा ख़तरा बताया गया है। (AK)