अमरीकी प्रतिनिधिमंडल प्यूंगयांग पहुंचा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i63844-अमरीकी_प्रतिनिधिमंडल_प्यूंगयांग_पहुंचा
अमरीका का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर कोरिया की राजधानी प्यूंगयांग पहुंचा है ताकि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाक़ात की तय्यारी कर सके।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१८ ०६:१२ Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिनिधिमंडल प्यूंगयांग पहुंचा

अमरीका का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर कोरिया की राजधानी प्यूंगयांग पहुंचा है ताकि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाक़ात की तय्यारी कर सके।

इस प्रतिनिधिमंडल में दक्षिण कोरिया में अमरीका के पूर्व राजदूत भी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी रोयटर्ज़ ने वॉशिंग्टन पोस्ट के हवाले से रविवार को बताया कि अमरीकी प्रतिनिधिमंडल इस देश के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच बैठक की तय्यारी के लिए प्यूंगयांग गया है।

किम जोंग उन और ट्रम्प के बीच 12 जून को सिंगापूर में प्रस्तावित मुलाक़ात होनी है लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया द्वारा अपने परमाणु परीक्षण केन्द्र को तबाह और 3 अमरीकी क़ैदियों को रिहा किए जाने के बावजूद इस मुलाक़ात के कार्यक्रम को रद्द किया।

ट्रम्प ने इस मुलाक़ात के कार्यक्रम को रद्द करने पर आधारित ख़त लिखने के बाद अचानक अपना दृष्टिकोण बदला और कहा कि चूंकि उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने इस ख़त का सकारात्मक जवाब दिया है इसलिए मुमकिन है यह मुलाक़ात निर्धारित तारीख़ से पहले हो। (MAQ/N)