कैनडा के कैडेट कॉलेज में पवित्र क़ुरआन के अनादर की घटना
कैनडा के एक कैडेट कॉलेज में पवित्र क़ुरआन के अनादर की घटना घटी है।
कैनडा एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कैनडा के क्विबैक राज्य के सेंट जीन कैडेट कॉलेज के 4 छात्रों ने एक दावत के दौरान पवित्र क़ुरआन का अनादर किया। इस दावत में कैनडा के सेंट जीन कैडेट कॉलेज के 4 छात्रों ने पवित्र क़ुरआन का न सिर्फ़ अनादर किया बल्कि अनादर की इस घटना की फ़िल्म बनाकर उसे कॉलेज स्तर पर प्रसारित किया।
इस कॉलेज के अधिकारियों ने इस संबंध में जांच करायी तो छात्रों को कैनडा के सैन्य नियमों का उल्लंघनकर्ता पाया।
कुछ रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 3 छात्रों को कैडेट कॉलेज से निकाल दिया जाएगा।
हालिया महीनों में कैनडा में इस्लाम विरोधी गतिविधियां बढ़ी हैं।
कैनडा के कुछ राज्यों ने महिलाओं के हेजाब को सीमित करने वाले कुछ क़ानून बनाए हैं। (MAQ/N)