परमाणु समझौते से निकलकर अमरीका, ईरान से टकराव चाहता हैः लावरोफ़
रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ का कहना है कि परमाणु समझौते से अमरीका निकलकर , ईरान के साथ भरपूर मुक़ाबले के प्रयास में है।
रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने बुधवार को एक कार्यक्रम कहा कि अमरीका जब से परमाणु समझौते से निकला है तभी से उसने ईरान के साथ टकराव का मन बना लिया है। रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका का निकलना, ईरान के टकराव की सोची समझी योजना के अंतर्गत हुआ है।
रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि मास्को चाहता है कि वाशिंग्टन की विदेश नीतियां पूर्वानुमान योग्य हों।
सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि वाशिंग्टन की विदेश नीति में कुछ तत्व प्रभावी हैं और कभी भी वह एक दिशा में नहीं होती और अधिकतर उसकी विदेश नीतियों में विरोधाभास होता है।
रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका ने इस आशा के साथ कि तेहरान इस मामले में उसकी नीतियों का समर्थन करेगा, ईरान को अलग थलग करने का मार्ग चुना था। उन्होंने वाशिंग्टन से मांग की है कि वह ईरान से वार्ता करने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मामलों के समाधान के लिए धमकियों की ज़बान असफल है और इसका कोई भी परिणाम सामने नहीं आएगा।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने 8 मई को ईरान के ख़िलाफ़ निराधार दावे दोहराते हुए, जेसीपीओए से अमरीका के निकलने और ईरान के ख़िलाफ़ 3 से 6 महीने के भीतर परमाणु पाबंदियों को फिर से लगाने का एलान किया।
ट्रम्प के इस फ़ैसले की न सिर्फ़ अमरीका के भीतर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है। ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी, रूस, चीन और योरोपीय संघ जेसीपीओए के अन्य पक्ष के रूप में इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते का समर्थन करते हैं।(AK)