वाशिंग्टन तालेबान के साथ संपर्क मेंः नेटो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i64070-वाशिंग्टन_तालेबान_के_साथ_संपर्क_मेंः_नेटो
नेटो के एक कमांडर का कहना है कि अमरीका तालेबान के साथ संपर्क में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०१८ १३:२५ Asia/Kolkata
  • वाशिंग्टन तालेबान के साथ संपर्क मेंः नेटो

नेटो के एक कमांडर का कहना है कि अमरीका तालेबान के साथ संपर्क में है।

अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद नेटो के कमांडर का कहना है कि अमरीका, तालेबान के साथ निकट संपर्क में है।

जाॅन नेकल्सन ने गुरूवार को बताया कि अमरीका के बहुत से राजनयिकों की अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के कई कमांडरों के साथ गोपनीय वार्ताएं होती हैं।  उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ बताने से इन्कार किया किंतु अपनी बात की पुष्टि करते हुए कहा कि एेसा वास्तव में हो रहा है।

वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के सोलह हज़ार सैनिक उपस्थित हैंं जो आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के नाम पर वहां मौजूद हैं।  अफ़ग़ानिस्तान के बहुत से अधिकारियों तथा वहां के अधिकांश लोगों का मानना है कि सन 2001 से अमरीका के हज़ारों सैनिक, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के नाम पर हमारे देश में मौजूद हैं।  वे कहते हैं कि उनकी मौजूदगी से अफ़ग़ानी जनता को कोई लाभ नहीं पहुंचा बल्कि देश में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति के कारण हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है तथा अफ़ग़ानिस्तान में अशांति में बढ़ोत्तरी हुई है।