उत्तर कोरिया से संबंध सामान्य चाहते हैं" ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i64146-उत्तर_कोरिया_से_संबंध_सामान्य_चाहते_हैं_ट्रम्प
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन के साथ 12 जून को सिंगापुर में ट्रम्प की प्रस्तावित वार्ता होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०२, २०१८ ०५:५६ Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया से संबंध सामान्य चाहते हैं

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन के साथ 12 जून को सिंगापुर में ट्रम्प की प्रस्तावित वार्ता होगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह कोरिया प्रायद्वीप से संबंध सामान्य चाहते हैं।

समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को उत्तर कोरिया के नेता के विशेष दूत किन्ग यांग चूल के साथ भेंट के बाद डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ वार्ता प्रक्रिया अंततः सफल रहेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन के साथ 12 जून को सिंगापुर में प्रस्तावित वार्ता होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता के साथ मुलाकात के समय वह प्यूंगयांग के खिलाफ नये प्रतिबंध नहीं लगायेंगे।

उन्होंने उत्तर कोरिया के नेता द्वारा पत्र में लिखी बातों की संकेत के बिना कहा कि उत्तर कोरिया के नेता का पत्र बहुत अच्छा है।

ज्ञात रहे कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन के विशेष दूत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को एक पत्र भी दिया है जिसे ट्रम्प ने बहुत अच्छा बताया है।

इससे पहले ट्रम्प ने 12 जून को सिंगापुर में उत्तर कोरिया के नेता के साथ होने वाली प्रस्तावित मुलाकात को रद्द कर दिया था पर अब उन्होंने दोबारा इस वार्ता को नियत समय पर करने का आह्वान किया है। MM