पाकिस्तान, आत्मघाती हमला विफल, हमलावर ढेर
पाकिस्तान के व्यापारिक शहर कराची के उपनगरीय क्षेत्र मंघूपीर में सेना की चेकपोस्ट के निकट सुरक्षा बलों के साथ फ़ायरिंग के आदान प्रदान में संदिग्ध आत्मघाती बमबार मारा गया।
रेन्जर्ज़ के प्रवक्ता ने कहा कि संदिग्ध आत्मघाती बमबार नार्दन बाइपास के निकट ब्लोचिस्तान से सिंध में प्रविष्ट होने का प्रयास कर रहा था किन्तु सर्च आप्रेशन के दौरान रेन्जर्ज़ कर्मियों ने संदिग्ध जानकारी होने पर उसे रोका।
रोके जाने पर संदिग्ध व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों पर फ़ायरिंग शुरु कर दी और जवाबी फ़ायरिंग से उसकी आत्मघाती जैकेट धमाके से फट गयी। धमाके के परिणाम में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए।
पाकिस्तानी सेना के एक अन्य अधिकारी का कहना है कि सुरक्षा बलों की 71वी विंग ने आत्मघाती हमले को विफल बना दिया।
दूसरी ओर क्षेत्र में सर्च आप्रेशन के लिए बम डिस्पोज़ल स्क्वाड को तलब किया गया। ज्ञात रहे कि जारी वर्ष मार्च में कराची के क्षेत्र लियारी में सेना की पेट्रोलिंग टीम पर हमले के परिणाम में एक सुरक्षाकर्मी हताहत और अन्य घायल हो गये थे।(AK)