आतंकवाद पर यूरोप को ख़र्च करने पड़े 180 अरब यूरो
आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष पर युरोप के कम से कम 180 अरब यूरो ख़र्च हो चुके हैं।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार एक रिपोर्ट से पता चलता है कि यूरोपीय संघ को सन 2004 से 2016 तक आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में कम से कम 180 अरब यूरो ख़र्च करने पड़े हैं।
यूरोपीय संघ के लिए तैयार की गई यह रिपोर्ट बताती है कि आतंकवाद ने यूरोप की अर्थव्यवस्था पर कितना नकारात्मक प्रभाव डाला हैै? इस रिपोर्ट के अनुसार कुछ यूरोपीय देशो की ओर से ख़र्च किया जाने वाला धन इस प्रकार रहाः फ्रांस ने 43 अरब यूरो, ब्रिटेन ने 43 अरब 700 मिलयन यूरो, स्पेन ने 40 अरब 800 मिलयन यूरो और जर्मनी ने 19 अरब 200 मिलयन यूरो ख़र्च किये जबकि अन्य यूरोपीय देशों को भी आतंकवाद से आर्थिक क्षति हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार आतंकवाद से अर्थव्यवस्था को जो हानि होती है वह अपनी जगह इसके अतिरिक्त आतंकवादी हमलों में बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं और जब इन हमलों की ख़बरें संचार माध्यमों से लोगों तक पहुंचती हैं तो उनपर इसके मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ते हैं।
हालांकि आतंकवाद बहुत बुरी चीज़ है जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता किंतु खेद की बात यह है कि आतंकवाद के प्रसार में एेसे बहुत से देशों का हाथ है जिन्हें बाद में उसी से आर्थिक क्षति पहुंची।