मेसी के बारे में ज़ायोनी युद्धमंत्री का मूर्खतापूर्ण बयान
इस्राईल के युद्ध मंत्री ने अर्जनटाइना के स्टार फ़ुटबाॅल खिलाड़ी लियोनल मेसी के बारे में एक हास्यास्पद और मूर्खतापूर्ण बयान दिया है।
रूस में खेले जा रहे फ़ुटबाॅल विश्व कप के एक मैच में मैसी को आइसलैंड के ख़िलाफ़ पेनालटी शूट का मौक़ा मिला था जिसे उन्होंने गंवा दिया और अंततः अर्जनटाइना और आइसलैंड का मैच एक-एक की बराबरी पर ख़त्म हो गया और अर्जनटाइना को तीन के बजाए केवल एक प्वाइंट पर संतोष करना पड़ा।
ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री एविग्डर लिबरमैन ने मैसी की ओर से यह मौक़ा गंवाने पर एक अत्यंत हास्यास्पाद और मूर्खतापूर्ण बयान देते हुए कहा कि अगर अर्जनटाइना की टीम ने इस्राईल के साथ दोस्ताना मैच खेला होता तो मेसी अधिक तैयारी के साथ विश्वकप में जाते। तैयारी पूरी न होने की वजह से ही उन्होंने पेनालटी मारने का वह मौक़ा गंवा दिया।
ज्ञात रहे कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पड़ने वाले दबाव और फ़िलिस्तीनियों व उनके समर्थकों की भारी आपत्ति के बाद अर्जनटाइना की टीम ने नौ जून को इस्राईल के साथ अपना प्रस्तावित दोस्ताना मैच रद्द कर दिया था। यह मैच अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस में आयोजित होने वाला था। (HN)