लंदन में ट्रेन से टकराकर 3 लोगों की मौत
Jun १८, २०१८ १६:२७ Asia/Kolkata
लंदन पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक़, दक्षिणी लंदन में ट्रेन से टकराने के कारण, तीन लोगों की मौत हो गई है।
सोमवार को पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह यह हादसा दक्षिणी लंदन के लोग़बोरोग़ जंक्शन के निकट हुआ।
मरने वाले तीनों लोगों की उम्र 20 साल के आसपास बताई जा रही है।
ब्रिटिश रेलवे के सूत्रों के मुताबिक़, मरने वालों के शवों के निकट से स्प्रे की केन्स या डिब्बे मिले हैं।
पुलिस जांच अधिकारी गेरी रिचर्डसन का कहना था कि पहले चरण में हमारी टीम यह समझने की कोशिश कर रही है कि यह तीनों लोग रेल के निकट मरने क्यों आए थे?
उन्होंने कहा, हम इस घटना के बारे में कुछ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और हम उनकी मौत के हादसे को एक अस्पष्ट घटना के रूप में ले रहे हैं। msm
टैग्स