चीन ने अमरीका को दी जवाबी टैक्स लगाने की चेतावनी
चीन के विदेश मंत्रालय ने चीनी उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने की अमरीकी सरकार की धमकी के बाद कहा है कि चीन को अमरीका के साथ व्यापारिक युद्ध से कोई हिचकिचाहट नहीं है।
चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि चीन अमरीका साथ व्यापरिक युद्ध का इच्छुक तो नहीं है लेकिन इस प्रकार के युद्ध से हमें कोई डर भी नहीं है।
चीनी विदेश मंत्रालय ने अमरीका को सलाह दी कि विध्वंसकारी भाषा का प्रयोग करने से बचे।
इसी बीच चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि यदि वाशिंग्टन ने चीनी उत्पादों पर टैक्स बढ़ाया तो बीजिंग भी जवाबी क़दम उठाएगा।
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने धमकी दी है कि वह चीन के 200 अरब डालर मूल्य के उत्पादों पर नए टैक्स लगाने का इरादा रखते हैं। इसके जवाब में चीन ने कहा था कि वह 50 अरब डालर के मूल्य के 659 अमरीकी उत्पादों पर टैक्स लगाएगा।
ट्रम्प ने गत 8 मार्च को चीन सहित कुछ देशों से स्टील के आयात पर 25 प्रतिशत और एल्म्युनियम के आयात पर 10 प्रतिशत टैक्स लागने की घोषणा की जिस पर चीन और यूरोपीय संघ ने गहरा आपत्ति जताई है।