तुर्की के एक हज़ार राजनयिकों ने जर्मनी से लगाई गुहार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65492-तुर्की_के_एक_हज़ार_राजनयिकों_ने_जर्मनी_से_लगाई_गुहार
जर्मनी के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि तुर्की के 1000 से अधिक राजनयिकों ने पिछले दो वर्षों में जर्मनी में शरण लेने के लिए आवेदन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०१८ १२:१९ Asia/Kolkata
  • तुर्की के एक हज़ार राजनयिकों ने जर्मनी से लगाई गुहार

जर्मनी के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि तुर्की के 1000 से अधिक राजनयिकों ने पिछले दो वर्षों में जर्मनी में शरण लेने के लिए आवेदन किया है।

मेहर न्यूज़ एजेंसी ने “द-वेल्ट” के हवाले से ख़बर दी है कि जर्मन गृह मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि तुर्की के 1000 से अधिक राजनयिकों ने जर्मन सरकार को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि उनको जर्मनी में शरण दी जाए।

जर्मन समाचार पत्र के अनुसार,  तुर्की में वर्ष 2016 में हुई तख़्तापलट की असफल कोशिश के बाद, तुर्की के 1177 राजनयिकों ने अंकारा और बर्लिन के बीच दोस्ती का लाभ उठाकर जर्मन सरकार से आग्रह किया है कि उनको उनके देश में शरण लेने की इजाज़त दी जाए।

उल्लेखनीय है कि जर्मन अधिकारियों के मुताबिक़, जून 2016 से जून 2018 तक, 296 तुर्क राजनयिकों और 881 सरकारी अधिकारियों ने अपना पास्पोर्ट जर्मन भेजा है ताकि उन्हें जर्मनी में शरण मिल सके। (RZ)