आतंकवादियों की बैठक में ट्रम्प के सलाहकार भी भाग लेंगे
जॉन बोल्टन सहित ट्रम्प सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एमकेओ से संपर्क में हैं।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में आतंकवादी गुट एमकेओ शनिवार को बैठक करेगा जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दो करीबी सलाहकार भी भाग लेंगे। प्राप्त समाचारों के अनुसार पेरिस में एमकेओ की बैठक में ट्रम्म के दो निकट सलाहकार रुडी जुलियानी और नेव्ट गिनक्रिच भाषण देंगे।
सूत्रों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐसा कदम उठाया है जो आतंकवादी गुट एमकेओ की इच्छा के अनुसार है जैसे परमाणु समझौते से निकल जाना और ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों में वृद्धि। सूत्रों के अनुसार जॉन बोल्टन सहित ट्रम्प सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एमकेओ से संपर्क में हैं।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट एमकेओ को पश्चिम विशेषकर अमेरिका और फ्रांस का समर्थन प्राप्त है और यह आतंकवादी गुट ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता के आरंभ से अब तक विभिन्न कार्यवाहयों में 17 हज़ार से अधिक ईरानी नागरिकों को शहीद कर चुका है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने पश्चिमी देशों के विभिन्न नगरों में एमकेओ की आवाजाही और बैठकों पर आपत्ति जताई है। MM