यूरोपीय संघ जेसीपीओए पर प्रतिबद्ध हैः मोग्रेनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65872-यूरोपीय_संघ_जेसीपीओए_पर_प्रतिबद्ध_हैः_मोग्रेनी
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी की प्रवक्ता ने संयुक्त समग्र कार्य योजना जेसीपीओए के पूर्ण और प्रभावी क्रियान्वयन पर ब्रसल्ज़ की प्रतिबद्धता पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१८ ०५:०१ Asia/Kolkata
  • यूरोपीय संघ जेसीपीओए पर प्रतिबद्ध हैः मोग्रेनी

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी की प्रवक्ता ने संयुक्त समग्र कार्य योजना जेसीपीओए के पूर्ण और प्रभावी क्रियान्वयन पर ब्रसल्ज़ की प्रतिबद्धता पर बल दिया है।

कुवैत की समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी की प्रवक्ता माया कोचियान्चिक ने सोमवार को एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि यूरोप ईरान के परमाणु समझौते के प्रभावी और पूर्ण क्रियान्वयन पर प्रतिबद्ध है क्योंकि जेसीपीओए यूरोप और विश्व समुदाय के सुरक्षा हितों की परिधि में है।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ और उसके अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों ने परमाणु समझौते की रक्षा और उसकी प्रक्रिया को जारी रखने के लिए बहुत कार्यवाही की है।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 8 मई 2018 को परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकलने की घोषणा की थी और यूरोपीय देशों से कहा कि वह ईरान के साथ लेनदेन न करें। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 3 से 6 महीनों के भीतर प्रतिबंधों के दोबारा बहाल होने की घोषणा की थी।

अमरीका परमाणु समझौते से निकलकर ईरान से वार्ता के प्रयास में है किन्तु इस्लामी गणतंत्र ईरान का कहना है कि वह परमाणु मामले में अमरीका से कोई वार्ता नहीं करेगा।

ईरान के अधिकारी अपने बयानों में स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि परमाणु समझौता लंबी वार्ता के बाद कई पक्षों के बीच हुआ एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जिससे अमरीका ने अंतर्राष्ट्रीय नियमों की अवहेलना करते हुए ख़ुद को अलग कर लिया और यह कई पक्षों के बीच हुआ एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है और अब तेहरान सरकार परमाणु समझौते के बारे में कोई वार्ता नहीं करेगी।

परमाणु समझौते से बाहर निकल जाने के कारण अमरीकी सरकार को देश के भीतर और बाहर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।(AK)