मलेशिया, नजीब रज़्ज़ाक़ पर भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाख़िल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i65923-मलेशिया_नजीब_रज़्ज़ाक़_पर_भ्रष्टाचार_के_मामले_में_चार्जशीट_दाख़िल
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज़्ज़ाक़ को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jul ०४, २०१८ १३:११ Asia/Kolkata
  • मलेशिया, नजीब रज़्ज़ाक़ पर भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाख़िल

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज़्ज़ाक़ को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है।

फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार नजीब रज़्ज़ाक़ को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जांच करने वाली देश की संस्था के अधिकारियों ने मंगलवार को उनके घर से हिरासत में लिया।

नजीब रज़्ज़ाक़ को एमडीबी1 नामक सरकारी पूंजीनिवेश फ़ंड से राशि कथित रूप से चोरी और मनि लांड्रिंग के आरोप का सामना है।

पूर्व प्रधानमंत्री के एक पूर्व सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है। ज्ञात रहे कि नजीब रज़्ज़ाक़ के विरुद्ध कथित भ्रष्टाचार की झानबीन उस समय जारी थी जब वह सत्ता में थे।

मलेशिया में 9 मई को होने वाले चुनाव में नजीब रज़्ज़ाक़ को होने वाली पराजय का एक कारण उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी थे। मंगलवार को नजीब रज़्ज़ाक़ के सौतले बेटे रज़ा अजीज़ जांचकर्ताओं के सामने पेश हुए किन्तु उन्होंने इस हवाले से मीडिया को ब्योरा नहीं दिया।

रज़ा अज़ीज़ हॉलिवुड फ़िल्म प्रोड्यूसर हैं। जांच सूत्रों के अनुसार उनकी कंपनी रेडग्रेनाइट इनकारपोरशन में कथित रूप से एमडीबी1 फ़ंड की राशि स्थानांतरित की गयी। मलेशिया की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री नजीब रज़्ज़ाक़ ने 2009 में एमडीबी1 सरकारी पूंजीनिवेश फ़ंड शुरु किया था।

2015 में यह बात सार्वजनिक हुई थी कि फ़ंड कथित रूप से 4 बिलियन डालर हड़प लिए गये हैं जबकि 700 मिलियन डॉलर कथित रूप से सीधे नजीब रज़्ज़ाक़ के खात में डाले गये।

नजीब रज़्ज़ाक़ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को रद्द करते हुए कहा था कि उक्त राशि सऊदी अरब ने उपहार दिया था जो कि उसे बाद में लौटा दी गयी।

9 मई 2018 को महातीर मुहम्मद के प्रधानमंत्री बनने के बाद गठबंधन सरकार ने सरकार से मांग की है कि वह एमडीबी1 फ़ंड में कथित भ्रष्टाचार की शुरु से जांच करे। पुलिस ने उन पर बुधवार को चार्जशीट लगा दी है।  (AK)