ब्रिटेन में सरकार गिरने का ख़तरा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66033-ब्रिटेन_में_सरकार_गिरने_का_ख़तरा
ब्रेक्ज़िट को लेकर ब्रिटिश कैबिनेट के बीच उभरे मतभेदों में आई तेज़ी के बाद, टेरीज़ा मे की सरकार पर गिरने का ख़तरा मंडराने लगा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१८ ११:०८ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन में सरकार गिरने का ख़तरा

ब्रेक्ज़िट को लेकर ब्रिटिश कैबिनेट के बीच उभरे मतभेदों में आई तेज़ी के बाद, टेरीज़ा मे की सरकार पर गिरने का ख़तरा मंडराने लगा है।

ब्रिटिश समाचार पत्र इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार,  ब्रेक्ज़िट को लेकर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे के मंत्रिमंडल में अब विवाद इतना बढ़ गया है कि, टेरीज़ा मे की कैबिनेट के सभी मंत्रियों से यह कह दिया गया है कि अगर वे ब्रेक्ज़िट को लेकर प्रधानमंत्री की योजना से अलग सोच रखते हैं तो त्यागपत्र दे दें।

ख़बरों के मुताबिक़ ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने अपने सहयोगियों से यह भी स्पष्ट रूप से कह दिया है कि यदि विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिक्ज़िट के मामले में कैबिनेट द्वारा मंज़ूर की गई योजना का विरोध किया तो उनको भी विदेश मंत्री का पद गवाना पड़ेगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री इससे पहले यह बता चुकी हैं कि ब्रिक्ज़िट पर जारी वार्ता के तरीक़े और विशेषकर व्यापार और कस्टम के मामले को लेकर उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के बीच बहुत अधिक मतभेद हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ महीनों तक चुप्पी साधने के बाद,  ब्रिटिश कैबिनेट में यूरोपीय संघ से अलग होने की योजना ब्रिक्ज़िट को लेकर मतभेद अब पहले से ज़्यादा हो गए हैं जिसके कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह विवाद टेरीज़ा मे की सरकार को गिरा सकता है। (RZ)