अमेरिका ने बहरैन के क्रांतिकारी गुट को आतंकवादी घोषित किया
अलअश्तर बहरैन का एक क्रांतिकारी गुट है और उसका मानना है कि बहरैन की आले ख़लीफा सरकार के अपराधों का मुकाबला सशस्त्र कार्यवाहियों द्वारा किया जाना चाहिये।
अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके बहरैन के अलअश्तर ब्रिगेड को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गुट घोषित किया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्रालय की विज्ञप्ति में आया है कि अलअश्तर ब्रिगेड को आतंकवादी घोषित किया जाता है और इस ब्रिगेड की समस्त सम्पत्ति को ज़ब्त कर लिया जायेगा।
ज्ञात रहे कि अलअश्तर बहरैन का एक क्रांतिकारी गुट है और उसका मानना है कि बहरैन की आले ख़लीफा सरकार के अपराधों का मुकाबला सशस्त्र कार्यवाहियों द्वारा किया जाना चाहिये।
बहरैनी जनता फरवरी 2011 से इस देश की तानाशाही आले ख़लीफा सरकार के विरुद्ध शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करके आज़ादी, न्याय स्थापित करने, भेदभाव को समाप्त किये जाने और एक प्रजातांत्रिक सरकार के गठन की मांग कर रही है। MM