जेल में अल्लाम शैख़ ज़कज़की का स्थिति चिंताजनक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66115-जेल_में_अल्लाम_शैख़_ज़कज़की_का_स्थिति_चिंताजनक
नाइजीरिया की अदालत वर्ष 2016 के अंत में अल्लामा शैख़ ज़कज़की की रिहाई का आदेश दे चुकी है पंरतु फिर भी इस देश के इस्लामी आंदोलन के नेता यथावत सेना के नियंत्रण में जेल में बंद हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ११, २०१८ ०७:१३ Asia/Kolkata
  • जेल में अल्लाम शैख़ ज़कज़की का स्थिति चिंताजनक

नाइजीरिया की अदालत वर्ष 2016 के अंत में अल्लामा शैख़ ज़कज़की की रिहाई का आदेश दे चुकी है पंरतु फिर भी इस देश के इस्लामी आंदोलन के नेता यथावत सेना के नियंत्रण में जेल में बंद हैं।

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता शैख ज़कज़की के परिवार के एक निकट सूत्र ने बताया है कि जेल में अल्लामा शैख़ ज़कज़की की शारीरिक स्थिति चिंताजनक है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार अल्लामा शैख जकजकी के परिवार के एक निकट सूत्र और पत्रकार यूनुस अबू बकर ने जेल से उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।

यूनुस अबू बकर ने कहा कि जेल में अल्लाम शैख़ ज़कज़की की स्थिति बहुत चिंताजनक है कि नाइजीरिया की सरकार ने उन पर मुकद्दमा चलाने के लिए झूठे आरोप लगाये हैं।

दूसरी ओर नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के प्रवक्ता इब्राहीम मूसा ने अल्लाम शैख़ ज़कज़की की स्वास्थ्य निगरानी पर बल दिया है और नाइजीरिया के अधिकारियों का आह्वान किया है कि अल्लामा शैख़ ज़कज़की के उपचार के लिए वे उन्हें तुरंत रिहा करें।

ज्ञात रहे कि नाइजीरिया के कादूना प्रांत की अदालत ने अल्लामा शैख़ ज़कज़की पर मुकद्दमा चलाये जाने के समय को 11 जुलाई तक के लिए टाल दिया है।

उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया की अदालत वर्ष 2016 के अंत में अल्लामा शैख़ ज़कज़की की रिहाई का आदेश दे चुकी है पंरतु फिर भी इस देश के इस्लामी आंदोलन के नेता यथावत सेना के नियंत्रण में जेल में बंद हैं।

नाइजीरिया की सेना ने वर्ष 2015 में अल्लामा शैख़ ज़कज़की के ज़ारिया नगर में निवास स्थान पर हमला किया था जिसमें अल्लामा शैख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये थे और अल्लाम के तीन बेटे और उनके सैकड़ों समर्थक सेना के हमलों में शहीद हो गये । MM